उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मसौरा खुर्द पंप के पास पलटी प्याज से भरी पिकअप, युवक की मौके पर मौत

 

 

 

ललितपुर। कोतवाली के ग्राम मसौरा खुर्द स्थित पंप के पास देर रात एक हादसा हो गया। जिसमे प्याज से लदी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसा में कोतवाली के ग्राम भैंसाई निवासी एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं गाड़ी का चालक घायल हो गया।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की पहचान श्रीराम पुत्र बारेलाल, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम भैंसाई के रूप में हुई है। बताया गया है कि श्रीराम मजदूरी का काम कर देर रात अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मसौरा खुर्द पंप के पास प्याज से भरी पिकअप वाहन अचानक पलट गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, वहीं गाड़ी का चालक घायल हो गया जिससे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!