घर का ताला तोड़कर चोरी
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम कचरौंदा घाट में एक महिला के घर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कचरौदा घाट निवासी गिंदा पत्नी लाखन लोधी ने थाना जाखलौन में दी गई तहरीर में बताया कि 6 फरवरी 2026 को वह घरेलू सामान खरीदने के लिए ललितपुर गई थीं। शाम लगभग 4 बजे घर से निकलने के बाद जब वह रात में वापस लौटीं तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। पीडि़ता के अनुसार घर के अंदर रखे बक्से से सोने की हाय (पीली धातु), लगभग 25-30 किलोग्राम गेहूं तथा 200 रुपये नकद चोरी हो गए। मामले की जानकारी करने पर पता चला कि उक्त चोरी मनीष पुत्र हरदास राजक निवासी सेरनीकलां, थाना जाखलौन द्वारा की गई है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।




