उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश रैंकिंग में ललितपुर पुलिस को मिला लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान 

 

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में पुलिस अधीक्षक मो० मुश्ताक के निर्देशन में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (I.G.R.S.) से प्राप्त शिकायतों को उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में माह जनवरी-2026 की प्रदेश रैंकिंग में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन में प्रदेश के सभी 75 जिलों में जनपद ललितपुर को लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान तथा थाना रैकिंग में जनपद ललितपुर के 13 थानों को शत-प्रतिशत कार्यवाही के लिये प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है । जनपद ललितपुर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, ऑनलाईन प्राप्त शिकायतों, समाधान दिवस, उच्चाधिकारीगण आदि पटलों से प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया । इस परिणाम के लिए पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर ने IGRS से जुड़े सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को पूरी लगन व मेहनत से कार्य हेतु भूरि-भूरि प्रशंसा की है तथा 25 हजार रुपये की धनराशि के पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!