उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
देशी शराब की दुकान हटाने की मांग, ग्रामीण महिलाओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
ललितपुर। विकास खण्ड जखौरा की ग्राम पंचायत सतगता में संचालित देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि गांव के बीच स्थित शराब की दुकान से सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और नशाखोरी के चलते महिलाओं व बच्चों को परेशानी हो रही है।
महिलाओं ने बताया कि दुकान के पास मंदिर और इंटर कॉलेज का मार्ग होने से छात्राओं को आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दुकान को जल्द नहीं हटाया गया तो आंदोलन व भूख हड़ताल की जाएगी। इस मौक पर रोशनी, ममता, राजकुमारी, अर्चना ,भारती, राधा, पूनम, विद्या देवी, कृष्णा देवी, शारदा किरन , रूपवती, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।




