एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने किया ‘सरदार वल्लभभाई पटेल प्रवेश द्वार’ का लोकार्पण
महरौनी (ललितपुर)। झांसी-जालौन-ललितपुर क्षेत्र की विधान परिषद सदस्य रमा आरपी निरंजन (भाजपा) का बुधवार को विकासखंड महरौनी की ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम में नव-निर्मित ‘सरदार वल्लभभाई पटेल प्रवेश द्वार’ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। उन्होंने 562 रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। ऐसे लौह पुरुष के सम्मान में स्थापित यह प्रवेश द्वार आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देगा।
उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिकों व बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतुल निरंजन (जिला अध्यक्ष), सुजान पटेल, अरविंद माते, जयराम निरंजन, आशाराम माते, कांशीराम, नीतेश पटेल, अभिषेक विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान प्रकाश निरंजन रवि रजक, निशांत पटेल, संजय नामदेव, नीरज मिश्रा, कल्याण पटेल, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, सूरज माते, बलराम निरंजन, कृपाल गौतम (पत्रकार), संतोष पटेल, राजेश पटेल, छोटू नामदेव, अखिलेश विश्वकर्मा, संजू चौरसिया, राहुल पटेल, नाथूराम पटेल, कल्लू परिहार, बिरजेश खरे, संतोष कुमार जोशी सहित तमाम ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों ने प्रवेश द्वार निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे ग्राम की शान बताया।




