उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

संत गाडगे बाबा जयंती पर रजक समाज की विशाल कलश यात्रा, सामाजिक गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित

संत गाडगे जयंती के अवसर पर साप्ताहिक चेतना दिवस बड़े ही उत्साह और सामाजिक जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रजक समाज द्वारा एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई तथा सामाजिक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना, शिक्षा को बढ़ावा देना और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।
कलश यात्रा विकासखंड जखौरा कार्यालय के सामने से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, छोटा बाजार, तालबेहट तिराहा होते हुए मवेशी बाजार तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं समाज के वरिष्ठजनों ने भाग लिया। श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ चल रही थीं, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने संत गाडगे बाबा के जीवन और उनके सामाजिक सुधार आंदोलनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वच्छता, शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक समानता के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही समाज की प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम स्तर पर कार्य करने वाले मुखिया सेवकों का भी सम्मान समारोह आयोजित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में धनीराम रजक (जिला अध्यक्ष), प्रताप नारायण (जिला महामंत्री), सुनील कुमार एडवोकेट (जिला उपाध्यक्ष), सुरेंद्र कुमार एडवोकेट (सदस्य जिला पंचायत जखौरा), ध्यानचंद रजक, प्रभु दयाल रजक, संतोष नगर, देवी प्रसाद रजक (नया खेड़ा), खुशी लाल रजक, किशन लाल रजक एवं कमलेश रजक सहित क्षेत्र की रजक समाज की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
अंत में समाज के लोगों ने सहभोज का आयोजन कर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम ने सामाजिक जागरूकता और संगठन की शक्ति का परिचय कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!