कोतवाली पुलिस टीम ने दो वारंटी व एक वांछित को दबोचा
तालबेहट । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तालबेहट पुलिस ने दो वारंटी और एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
सीओ आशीष मिश्रा प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विकास कुमार व पुलिस टीम ने एनबीडब्ल्यू वारंटी पिट्टे उर्फ महेन्द्र निवासी मोहल्ला चौबयाना, कस्बा तालबेहट को केस संख्या 3796/18 धारा 323, 504, 506 भादवि में गिरफ्तार किया। इसी क्रम में नीतू पुत्र परम ढीमर निवासी ग्राम तरगुवां को केस संख्या 3543/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों की सुनवाई सीजेएम न्यायालय ललितपुर में लंबित है। वहीं, उपनिरीक्षक बलराम शर्मा व टीम ने थाना पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 53/2026 धारा 75/352/351(3)/324(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त छोटू कुशवाहा उर्फ अवधेश (19) निवासी ग्राम तेरई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




