उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी मामले में, चोरों को सामान सहित किया गया गिरफ्तार

ललितपुर के मुख्य बाजार स्थित शाही रोड पर 22 फरवरी की सुबह ज्वेलर्स की दुकान विद्या ज्वैलर्स में चोरी की बड़ी घटना सामने आई थी। चोरों ने रात के दौरान शटर का ताला और लॉक तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और रखा लाखों रुपये के चांदी के आभूषण और बर्तन चोरी करके ले गए। वारदात का समय लगभग सुबह 5:15 बजे बताया गया। सीसीटीवी कैमरे में दो युवक चोरी करते हुए कैद हो गए थे, लेकिन शुरुआत में उन्हें पकड़ना मुश्किल रहा। घटना के 3 दिन के अंदर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की और चोरी में शामिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के साथ ही चोरी का बड़ा माल भी बरामद हुआ है, जिससे पुलिस ने इस मामले में अहम सफलता दर्ज की है। आरोपियों का पुलिस हिरासत में बयान जारी है और उनसे आगे की पूछ-ताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!