उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
युवा कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर भड़का आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ऋतिक शुक्ला की गिरफ्तारी को ‘फर्जी’ और ‘दुर्भावनापूर्ण’ करार देते हुए इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और ऋतिक शुक्ला की तत्काल रिहाई की मांग की गई




