उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर के केंद्रीय विद्यालय के पास कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में छात्र घायल

ललितपुर के बुढ़वार रोड पर स्थित केंद्रीय विद्यालय ललितपुर के पास शुक्रवार सुबह बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में परीक्षा देने जा रहे छात्र घायल हो गए।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई। राहत की बात यह रही कि छात्रों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!