गुटखा के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 21 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
गुटखा लेने गए व्यक्ति व परिवार से मारपीट: ललितपुर में 21 नामजद पर मुकदमा दर्जललितपुर जिले के तालबेहट थाना क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है। खांदी मजरा गडरयाना गांव में गुटखा लेने गए एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में 21 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
घटना 26 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे की है। पीड़ित खुशीलाल कुशवाहा अपनी पत्नी इंद्रा के अनुसार, गुटखा लेने के लिए मोहल्ले की दुकान पर गए थे। अरविंद की दुकान के पास प्रभु, सोनू और हरपू नामक व्यक्ति शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे।
जब खुशीलाल ने उन्हें गाली देने से मना किया, तो तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर खुशीलाल की पत्नी इंद्रा, बेटा हन्नू उर्फ सरदार, नाती रामकिशोर और बहू काजल उन्हें बचाने पहुंचे।




