दर्दनाक सड़क हादसा: बहन के घर शादी में जा रहे युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम छिल्ला निवासी 35 वर्षीय सीता राम पुत्र तिजू 25 फरवरी को अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम छायन स्थित अपनी बहन अकल के घर शादी की चीकट लेकर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम छायन के पास मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे सीता राम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसने दम तोड़ दिया।
परिजन मृतक के शव को लेकर थाना बानपुर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के चचेरे भाई सुकनंदन ने बताया कि सीता राम चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। वह खेती-किसानी और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो बेटियां और चार बेटे हैं,




