उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बांसी हज़ारिया महादेव मंदिर में हुई चोरी खुलासे की मांग
बोले 20 फरवरी को अज्ञात चोर मंदिर से चुरा ले गए लाखों के जेवरात
ललितपुर जिले के कस्बा बांसी में स्थित प्राचीन हज़ारिया महादेव मंदिर में 20 फरवरी को हुई भगवान के मुकुट ,जेवर व नगदी चोरी मामले के खुलासे की मांग को लेकर सोमवार को 50 से अधिक ग्रामीण 22 किलोमीटर की दूरी तह करके ललितपुर डीएम व एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा ।




