उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ग्राम गढ़ौली में तेंदुए ने गाय पर किया हमला

ललितपुर जनपद के थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम गढ़ौली में तेंदुए ने एक गाय को अपना निशाना बनाया है। जिससे वहां के लोगों के बीच गांव में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है।
गढ़ौली के रहने वाले भरत यादव द्वारा जानकारी दी गई कि उनके बड़े भाई ओमकार सिंह यादव कि गाय पर तेंदुआ द्वारा प्राण घातक हमला किया गया। जिससे गाय को काफी ज्यादा जख्म आए हैं। इस बीच गांव में रहने वाले कपूर सिंह ने कैसे ही करके तेंदुआ को वहां से भगाया तो तेंदुआ गाय छोड़कर भाग गया। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि उनके गांव में सुरक्षा मुहैया कराई जाए जिससे किसी ग्रामीण के साथ कोई अनहोनी ना हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!