उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर से 16 वर्षीय मूक बच्चा लापताः 6 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस तलाश में जुटी

ललितपुर से 16 वर्षीय मूक बच्चा लापताः 6 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस तलाश में जुटी

ललितपुर के मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उल्दना खुर्द से एक 16 वर्षीय मूक बच्चा लापता हो गया है। बच्चे का नाम रामेश्वर है, जो बोल और सुन नहीं सकता। लापता हुए 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन चिंतित हैं और पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है।

 

ग्राम उल्दना खुर्द निवासी काशीराम कुशवाहा ने मदनपुर पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा रामेश्वर 27 फरवरी को घर से बिना बताए कहीं चला गया। रामेश्वर अपने साथ मोबाइल भी ले गया है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। तहरीर के आधार पर मदनपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 6 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का पता न चलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है।

 

मदनपुर पुलिस भी बच्चे की खोजबीन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बुधवार देर रात तक मदनपुर थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ आसपास के गांवों में तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने संभावित क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। थानाध्यक्ष ने जल्द ही बच्चे को ढूंढ निकालने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!