पीताम्बरा टुडे कार्यालय पर बड़ी स्क्रीन देखा गया लाइव मैच, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता टी20 विश्व कप
ललितपुर। भारत ने न्यूजीलैंड टीम को फाइनल मैच में हराकर टी 20 विश्व कप जीत लिया।

इस जीत पर क्रिकेटप्रेमी जश्र में डूब गए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई, साथ ही पटाखे भी फोड़े गए। न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 255 रन बनाए। इसमें संजू सेमसेन ने 89 रन, इशान किशन ने 54 रन, अभिषेक ने 52 रन, शिवम दुबे ने 26 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय बालरों के सामने टिककर नहीं खेल पाए और कोई बड़ी पारी नहीं कर सका। साइफर्ट ने 52 रन, सैंटनर ने 43 रन, मिचेल ने 17 रन, एलन ने 9 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से बुमराह ने चार विकेट, अक्षर ने तीन विकेट, अभिषेक ने एक और हार्दिक पांडया ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस तरह भारत ने 96 रन से फाइनल मैच जीतकर कप पर कब्जा कर लिया। इस जीत पर क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पीताम्बरा टुडे कार्यालय के बाहर एलईडी लगाई गई, जहां क्रिकेट प्रेमियों ने लाइव मैच देखा। जैसे ही भारतीय टीम जीत की ओर अग्रसर हुई, उसके बाद क्रिकेट प्रेमियों ने जश्र मनाना आरंभ कर दिया। ढोल, नगाड़े कर क्रिकेट प्रेमी थिरके, साथ ही आतिशबाजी की और पटाखे भी फोड़े। इस दौरान पीताम्बरा टुडे परिवार की ओर से मैच दिखाने की व्यवस्था को सराहा गया।




