उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
झाड़ियों में मिला एक सप्ताह से लापता किशोर का शव, क्षेत्र में सनसनी
ललितपुर: मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उल्दना खुर्द में एक सप्ताह से लापता किशोर का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार किशोर पिछले करीब एक सप्ताह से घर से लापता था, जिसकी परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। सोमवार को गांव के पास झाड़ियों में ग्रामीणों को एक शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही गिरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। बाद में पुष्टि हुई कि शव उसी लापता किशोर का है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।




