उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मड़ावरा थाना क्षेत्र में लाखों का गांजा बरामद: सूत्र

ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है।

 

सूत्रों के अनुसार पकड़े गए तस्कर उड़ीसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 8 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही लाखों रुपये की नकदी मिलने की भी चर्चा है।

 

हालांकि इस पूरे मामले में थाना स्टाफ की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

 

गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब लाखों रुपये की बरामदगी हुई है, तो पुलिस कब इसका खुलासा करेगी।

 

यह पूरा मामला थाना मड़ावरा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!