उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
सर्वे कार्य न होने से क्षुब्ध दो किसानों ने किया फांसी लगाने का प्रयास, एसडीएम सदर के आश्वासन पर माने
ललितपुर। विगत दो दिन पूर्व बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल, जानवरों की मौत एवं मकान क्षतिग्रस्त होने से किसानों में काफी आक्रोश है, दो दिन गुजरने के बाद भी राजस्व विभाग की टीमें सर्वे कार्य नहीं कर रही है, जिससे क्षुब्ध होकर सोमवार को उप कृषि निदेशक प्रसार कार्यालय में दो किसानों ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया, जिसके चलते किसान मान गए।




