उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
सीएचसी मड़ावरा : धू-धूकर जला जनरेटर, बड़ा हादसा टला
ललितपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर में लगे जनरेटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और जनरेटर धू-धूकर जलने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही अस्पताल स्टाफ और आसपास मौजूद मरीजों में हड़कंप मच गया। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
समय रहते पाया गया काबू
स्थानीय लोगों और स्टाफ की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अगर आग फैलती तो अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान को खतरा हो सकता था।




