उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
हनुमान जयंती जुलूस पर बानपुर में बैठक सम्पन्न
हनुमान जयंती जुलूस पर बानपुर में बैठकः अराजकता फैलाने वालों पर होगी उचित कार्रवाईबानपुर थाना परिसर में आगामी 2 अप्रैल को होने वाली हनुमान जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य हनुमान जयंती के जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना था। इस दौरान यह स्पष्ट किया गया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय प्रशासन ने सभी समुदाय के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।




