उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

नव प्रवेशित बच्चों का किया स्वागत, आठवीं की छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

नव प्रवेशित बच्चों का रोली चंदन का टीका लगाकर किया स्वागत

 

 

आठवीं की छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

 

बानपुर । कस्बा बानपुर के कंपोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल में परीक्षा परिणाम मेगा अभिभावक बैठक एवं प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना व राष्ट्रीय गीतों पर नृत्य किया । सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर आशीष रावत एवं सेवानिवृत्त शिक्षक मनोहर लाल पुष्पकार, सहावेन्द्र प्रताप सिंह गहरवार ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित किया । इसके उपरांत शिक्षक सुधीर जैन ने मुख्य अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया ।

मुख्य अतिथि एवं शिक्षक शिक्षिकओं ने पहले दिन नव प्रवेशित बच्चों का रोली चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया गया । इस अवसर प्रधानाध्यापिका सिमि फ़रजाना शिल्पा खरे, मिनी सोनी, सुधीर जैन, प्रियंका अवस्थी, प्रियंका दुबे, शुभांगी खरे, ज्योति सेन, राजकुमारी, रामवेंद्र परमार, रघुवीर सिंह, कविता जैन, सुनीता तिवारी, निशी श्रीवास्तव, वर्षा सोनी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!