उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

दो बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

ललितपुर बिरधा में सड़क हादसाः दो बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, आरोपी बाइक सवार फरार ललितपुर जिले के बिरधा क्षेत्र में 1 अप्रैल की शाम एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, शाम लगभग सात बजे कलुआ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और दोनों वाहनों की रफ्तार भी तेज थी। टक्कर होते ही दोनों मोटरसाइकिलें छिटक गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। घायल युवक की पहचान सलैया निवासी 33 वर्षीय रवि कुशवाहा पुत्र बंसी कुशवाहा के रूप में हुई है। हादसे में रवि कुशवाहा का पैर टूट गया और उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस पहुंची और घायल रवि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर है, लेकिन खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

 

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!