उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मड़ावरा में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिराः तीन पोल टूटे, 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

ललितपुर के मड़ावरा तहसील क्षेत्र के सैदपुर गांव में बुधवार रात तेज हवा और बूंदाबांदी के कारण 33 केवी विद्युत लाइन पर एक पेड़ गिर गया। इस घटना में तीन विद्युत पोल टूट गए, जिससे लगभग 100 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

 

बुधवार देर शाम मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवा और हल्की बारिश के दौरान सैदपुर के पास यह पेड़ 33 केवी लाइन पर गिरा। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने तथा लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। रात करीब 12 बजे तक टीम मरम्मत कार्य में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह 6 बजे से एक बार फिर टीम ने काम शुरू कर दिया है।

 

बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण पूरी रात 100 से अधिक गांवों में अंधेरा छाया रहा। बिजली के अभाव में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

उपखंड अधिकारी विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि आंधी के कारण 33 केवी लाइन के तीन पोल टूट गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि टीम लाइन दुरुस्त करने में लगी है और शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। राजपूत ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!