उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

देवरान गांव में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान मानसिक बीमारी से जूझ रहा था मृतक, पुलिस जांच में जुटी

बार थाना क्षेत्र के देवरान गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खैराई के नाले के किनारे जामुन के पेड़ पर उसका शव लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कल्यान पुत्र पचू अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब चार वर्षों से मानसिक बीमारी से ग्रसित था और उसका इलाज भी चल रहा था। परिजनों के अनुसार बीते दो दिनों से उसकी मानसिक स्थिति और अधिक बिगड़ गई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि कल्यान स्वभाव से शांत और सीधा-सादा व्यक्ति था तथा मकान निर्माण कार्य (कारीगर) करता था। उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे से वह घर से लापता था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
इसी दौरान महुआ बीनने गए सहरिया समुदाय के कुछ लोगों ने जामुन के पेड़ पर शव लटका देखा और तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
थाना प्रभारी अजमेर सिंह ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!