मेला में दुकान से 70 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद आरोपी
ललितपुर। महरौनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुम्हेड़ी स्थित अंजनी माता मंदिर मेले में एक दुकानदार के साथ चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित आलोक पाटकर निवासी सदर कोतवाली के मोहल्ला गांधी नगर नईबस्ती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 2 व 3 अप्रैल की रात तेज आंधी-तूफान के दौरान वह अपनी दुकान संभाल रहा था, तभी पास में दुकान लगाए संतोष पटवा व एक अन्य व्यक्ति मदद के बहाने दुकान में घुस गए। और मौका पाकर दोनों ने करीब 70 हजार रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने आरोपियों से पूछताछ की, जिस पर गाली-गलौज और मारपीट की नौबत आ गई। पीड़ित ने बताया कि मेला परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास भी मौजूद है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।




