उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

अस्पताल में चोरी, ताला तोड़कर इन्वर्टर व बैटरी ले गए चोर

 

ललितपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित राज आयुर्वेदिक चिकित्सालय मिर्चवारा में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने अस्पताल कक्ष का ताला तोड़कर इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ली, जिससे अस्पताल को आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी अनुसार चिकित्साधिकारी डॉ. आयुषी मोंगरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह राज आयुर्वेदिक चिकित्सालय मिर्चवारा में पदस्थ हैं। बीते 3 अप्रैल को जब वह अस्पताल पहुंचीं तो कक्ष का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो वहां रखा इन्वर्टर और उसकी बैटरी गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी । पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!