अपराधियों को पुलिस पर दबाव बनाने के लिये आत्महत्या का व्हाट्सएप स्टेटस लगाने को प्रेरित करने के अभियोग में बर्खास्त मुख्य आरक्षी को किया गया गिरफ्तार
कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर अभियुक्तो के विवेचनाओं से नाम निकलवाने के लिये पैसा लेना, आपराधिक षड़यंत्र के तहत पुलिसकर्मियों व अन्य नागरिकों की रूटीन बातो को रिकार्ड कर ब्लैकमैल करने , अवैध वसूली करने , जमीनो पर अवैध कब्जा करने और क्रेटा गाड़ी खरीदने की रणनीति बनाने, एक्सीडेन्ट सम्बन्धी मुकदमों में गाडियो के रजिस्ट्रेशन नम्बर को विवेचक पर चेन्ज करने के लिये दबाब बनाने, साथ ही अपराधियों को पुलिस पर दबाव बनाने के लिये आत्महत्या का व्हाट्सएप स्टेटस लगाने को प्रेरित करने आदि के अभियोग में वांछित अभियुक्त बर्खास्त मुख्य आरक्षी को किया गया गिरफ्तार ।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं महानिरीक्षक झांसी, परिक्षेत्र झांसी के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 323/26 धारा- 308(2)/318(4)/249/221/351(2)/196/61(2)/308(5) BNS में वांछित अभियुक्त/बर्खास्त हे0कां0 जितेन्द्र सिंह यादव पुत्र स्व0 देवसिंह यादव उम्र 39 वर्ष निवासी मुहल्ला प्रेमगंज थाना सीपरी बाजार जनपद झाँसी को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी मुकदमा द्वारा कोतवाली ललितपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्तगण जितेन्द्र यादव आदि द्वारा सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाकर षंडयन्त्र कर, समान आशय से बजाज फांइनेंश के मुख्य आरोपी दिनेश कार्तिक का मुकदमें से नाम हटाने व पुलिस द्वारा गिरफ्तार न करने के एंवज में 60 हजार रूपये ले लेना, वादी को जानकारी होने पर आरोपी गोलू यादव को पूछताछ हेतु बुलाने पर, आरोपी गोलू द्वारा, आरोपी जितेन्द्र सिंह के कहने पर आत्महत्या का स्टेटस लगाना तथा अन्य आरोपो के संबंध में प्रा0पत्र दिया गया था ।
*सूचना के आधार पर तत्काल कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना की संवेदनाशीलता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी थी । गठित टीमों द्वारा धरातलीय सूचना, सर्विलांस व अन्य एकत्रित साक्ष्यों की मदद से अभियुक्त जितेन्द्र उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।*
*पूछतांछ का विवरण-* *अभियुक्त जितेन्द्र उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि साहब मैं ललितपुर पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी के पद पर पुलिस कार्यालय में तैनात था, मैं पुलिस सेवा से बर्खास्त हो चुका हूँ । साहब मैं गलत संगत में पड़ गया था और मेरे खर्चे ज्यादा बढ गये थे, इसलिये मैंने अपने गिरोह के साथी गोलू यादव के साथ मिलकर आमजनता के लोगों को अपने स्वयं के बड़े बड़े लोगो, के साथ सम्बन्ध का माहोल बनाकर के मैंने लोगो से रुपये एठना शुरु कर दिया था । मै और मेरे साथी के द्वारा लोगो पर लिखे हुए मुकदमें में उनके विवेचना में नाम कटवाने और जेल न भिजवाने के लिये अवैध पैसे की मांग की जाती थी । इसी तरह मैने बजाज फाईनेन्स वाले मुकदमें में उसके अभियुक्त कार्तिक को जेल न भिजवाने और उसका नाम मुकदमा से निकलवाने के लिये अपने साथी गोलू यादव के साथ मिलकर कार्तिक से 60,000 रूपये लिये थे । इसके अतिरिक्त मै एक्सीडेंट सम्बन्धी मुकदमो में गाडियो के रजिस्ट्रेशन नम्बर को बदलने के लिये विवेचक पर दबाब बनाता था । मैंने पुलिस पर दबाब बनाने के लिये अपने साथी गोलू यादव को बताया था कि वह अपने व्हाट्सएप पर आत्महत्या सम्बन्धी स्टेटस लगा ले, जिससे पुलिस उसे पकड़ेगी नही । इसके अतिरिक्त मैं अपने विभाग के अन्य साथी व पब्लिक के व्यक्तियों से होने वाली रूटीन टाईप की बातो को रिकार्ड करके, षडयंत्र पूर्वक तरीके से उनको ब्लैकमैल करने व अवैध रूपयो की बसूली करता था । साहब मुझसे गलती हो गयी मुझे माँफ कर दो, यही मेरा बयान है ।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-*
जितेन्द्र सिंह यादव पुत्र स्व0 देवसिंह यादव उम्र 39 वर्ष निवासी मुहल्ला प्रेमगंज थाना सीपरी बाजार जनपद झाँसी ।
*आपराधिक इतिहास-*
01.मु0अ0सं0 1478/2025 धारा 316(2)/226/61(2) बीएनएस कोतवाली ललितपुर ।
02. मु0अ0सं0 91/2026 धारा 316(2)/3(5)/61(2)/108/56 बीएनएस कोतवाली ललितपुर ।
03. मु0अ0सं0 323/26 धारा- 308(2)/318(4)/249/221/351(2)/196/61(2)/308(5) BNS कोतवाली ललितपुर ।
04.मु0अ0सं0 391/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
*बरामदगी का विवरण-*
01.एक अदद मोबाइल फोन वीवो कम्पनी ।
02.आठ सौ रूपये नगद ।
*गिरफ्तारी का दिनांक-* 09/10.04.2026
*गिरफ्तार करने वाली टीम के अधि0/कर्म0गण का नाम-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री अनुराग अवस्थी कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर मय टीम ।




