उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
ललितपुर के कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला जुगपुरा में स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। इस हादसे में गोदाम के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।




