उत्तर प्रदेश

दीपावली के बाद शुरू हुई मोनिया व्रत की परंपरा

ललितपुर में मौन रहकर नंगे पैर 12 गांवों की परिक्रमा पर निकले साधक ललितपुर में दीपावली के बाद मोनिया व्रत की सदियों पुरानी परंपरा निभाई जाती है। सोमवार सुबह 6 बजे गांवों से मोनिया मौन व्रत धारण कर 12 गांवों की परिक्रमा पर निकले। वे श्रीकृष्ण के भक्त हैं।

 

मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण को मोनिया भी कहा जाता है। कहा जाता है कि जब वे गाय चराने वन में जाते थे, तो दिनभर मौन रहते थे। भक्त उनकी भक्ति और गौ-सेवा की परंपरा से प्रेरित होकर यह व्रत रखते हैं।

 

मान्यता के अनुसार, सच्चे मन से 13 साल तक व्रत करने पर मोक्ष मिलता है। 14वें साल में साधक चित्रकूट या वृंदावन जाकर अनुष्ठान पूरा करता है।

 

मोर पंखों को भी पवित्र स्नान कराते

 

दीपावली की अमावस्या पर मोनिया नदी या सरोवर में स्नान करते हैं और मोर पंखों को भी पवित्र स्नान कराते हैं। इसके बाद नए कपड़े पहनकर गौ-पूजन करते हैं और मौन व्रत शुरू करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!