उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बिना परमिशन अमझरा-नाराहट रोड पर हुई अवैध खुदाई, प्रशासन मौन

पीताम्बरा टुडे-ललितपुर। जिले में एक बार फिर अवैध खनन का मामला सामने आया है। अमझरा से नाराहट रोड पर ओवरब्रिज के पास बिना किसी अनुमति के बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुलेआम चल रहे इस अवैध कार्य पर प्रशासन पूरी तरह से मौन बना हुआ है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि जहां एक ओर गरीब व्यक्ति को छोटी सी मिट्टी निकालने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह खुलेआम हो रही खुदाई कई सवाल खड़े कर रही है। लोगों ने आशंका जताई है कि कहीं न कहीं मिलीभगत के चलते यह खेल लंबे समय से चल रहा है। बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज के आसपास की जमीन से लगातार मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे सड़क और पुल की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक कोई ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!