उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

छात्राओं ने किया मानव श्रृंखला का निर्माण

उच्च शिक्षा विभागके आदेश दि 11/4/2026 के अनुपालन में आज पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय महरौनी ललितपुरमें समस्त प्राध्यापकगण व कर्मचारीगण छात्राओ द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम- प्रचार अभियान’ कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत एक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया।आज के कार्यक्रम में विशुद्ध रूप से नारी शक्ति की सहभागिता रही जिन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना किया। मानव श्रृंखला में कुल 162 छात्राएं उपस्थित रही आगामी दिनों में नारी शक्ति पदयात्रा कार्यक्रम की योजना पर भी चर्चा की गयी।इस अवसर पर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक एवं मिशन शक्ति प्रभारी डा जितेंद्र विक्रम वेद एवं अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक श्री धर्मेंद्र कुमार राना का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।प्राचार्य डॉ आशुतोष यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रकाश डाला और सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!