उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर का किया विरोध

 

ललितपुर आज जिला उद्योग व्यापार मंडल ने दो महत्वपूर्ण ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को संबोधित अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव जी को सोपें

प्रथम ज्ञापन में वर्तमान में 2 अप्रैल 2026 को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर ने अपनी वक्तव्य में कहा की बिजली उपभोक्ता की बिना सहमति के प्रीपेड एवं पोस्टपेड विद्युत मीटर नहीं लगाया जा सकते

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने सन 2022, 23 में स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत हो रही थी उस समय व्यापार मंडल ने स्मार्ट मीटर का पुरजोर विरोध किया था

लेकिन केंद्र सरकार की नीति होने के कारण विद्युत विभाग एवं प्रशासन के द्वारा यह नीति तय की थी जो पहले से मीटर लगे हुए हैं उन्हें चेक मीटर के रूप में छोड़ देंगे लेकिन बिजली विभाग ने ऐसा कुछ भी नहीं किया और जनपद में 38000 स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं स्मार्ट मीटर लगने से कई उपभोक्ताओं को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है

और यह विद्युत अधिनियम 2003/की धारा 47/5 के अनुसार उपभोक्ता के स्वीकृति के बिना प्रीपेड एवं पोस्टपेड मीटर लगाना उचित नहीं है फिर भी विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अभी-अभी 36000 प्रीपेड कर दिए हैं जिससे उपभोक्ताओं के सामने बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो रही है इसी को लेकर व्यापार मंडल ने कुछ समस्याएं अपर जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखी और उन्होंने तत्काल बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के साथ व्यापार मंडल की वार्ता कराई समस्याओं का निदान किया जैसे शासन के आदेश के अनुसार तत्काल प्रीपेड मीटर पोस्टपेड कर दिए जाएंगे

बैलेंस समाप्त होने पर तुरंत बिजली नहीं काटी जाएगी उपभोक्ता को तीन दिन का समय दिया जाएगा

विद्युत कार्यालय में महीने में दो दिन अलग से शिकायत एवं समस्याओं की निराकरण के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा व्यापारी एवं आमजन की समस्या हल की जाएगी क्रम अनुसार

यशस्वी मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई भी समस्या हो वह उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय भेजे उसका 7 दिन में निराकरण किया जाएगा इस तरह की वार्ता जिला प्रशासन विद्युत विभाग व्यापार मंडल के बीच हुई

दूसरा ज्ञापन गैस आपूर्ति के संबंध में अपर जिलाधिकारी महोदय को दिया इस पर उन्होंने तुरंत जिला पूर्ति अधिकारी महोदय के व्यापार मंडल के की वार्ता करवाई और व्यापार मंडल अपनी ने बात रखी की गैस सिलेंडर बुक करने की व्यवस्था को सरल किया जाए और गैस सिलेंडर डिलीवरी के लिए वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए एवं शादी विवाह में जिला पूर्ति कार्यालय में कार्ड सहित प्रार्थना पत्र देकर कमर्शियल सिलेंडर की पूर्ति संख्या के आधार पर सरलता से की जाएगी यह एक नई व्यवस्था की जाएगी और कमर्शियल सिलेंडर कनेक्शन के लिए दुकानदार एवं होटल ढाबे के व्यवसाई नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करें कनेक्शन ले जिससे कमर्शियल सिलेंडर आसानी से मिल सके एवं जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी आश्वासन दिया ₹1500 सिक्योरिटी जमा करके 5 किलो का सिलेंडर उपलब्ध है और वह गैस एजेंसी से ले सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!