उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

असमाजिक तत्वों ने धर्मशाला की उखाड़ी शिलापट, समिति ने पुलिस से की शिकायत  

 

ललितपुर। बुंदेलखंड सेन समाज कल्याण समिति ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर मोहल्ला सरदारपुरा स्थित समाज की धर्मशाला में लगाई गई शिलापट (पट्टिका) को कुछ लोगों द्वारा उखाड़े जाने का आरोप लगाया है। समिति ने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में बताया गया कि मोहल्ला सरदारपुरा में समिति की धर्मशाला स्थित है, जहां एक कच्चा मकान एवं दीवार बनी हुई है। विगत कई वर्षों से समाज का एक व्यक्ति इसकी देखरेख करता आ रहा है। आरोप है कि 12 अप्रैल की रात को समिति पदाधिकारियों द्वारा धर्मशाला में कमेटी पदाधिकारियों की शिलापट लगाई गई थी, जिसे मोहल्ले के ही कुछ व्यक्तियों ने उखाड़ दिया। इस घटना से समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि यह कृत्य समाज की भावना को ठेस पहुंचाने वाला है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। शिकायती पत्र पर सुमित कुमार सेन, महेंद्र कुमार, सविता, अजय कुमार, सोहनलाल, प्रदीप, भागवत नारायण, सोनू, पवन, रामकुमार, राजू, कैलाश सहित अन्य लोगों के हस्ताक्षर हैं। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!