उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने नगदी सहित जेवरात पर किया हाथ साफ 

 

पीडिता ने कोतवाली तालबेहट पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की उठाई मंाग

ललितपुर। अपने भाई को ग्वालियर स्थित अस्पताल देखने गई एक महिला के सूने घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए अलमारी का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात सहित बीस हजार रूपए चोरी कर लिए। जब महिला अपने तालबेहट स्थित घर लौटी तो उसने ताला टूटा हुआ देखा, तो उसे होश उड़ गए। पीडिता ने इस संबंध में तालबेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

तालबेहट नगर के मोहल्ला अंजनी नगर गायत्री मंदिर निवासी मंजू पत्नी देवेन्द्र अपने परिवार के साथ ग्वालियर अपने भाई को अस्पताल में देखने के लिये घर पर ताला लगाकर गई थी। जब वह 18 अपै्रल को शाम करीब 4 बजे वापस घर लौट कर आई तो देखा कि घर के अन्दर अलमारी खुली पड़ी थी और छत के दरवाजे खुले थे और अलमारी में रखे जेवरात गायब थे। पूरा सामान पलंग पर बिखरा पड़ा था। रात्रि में किसी अज्ञात चोर ने छत से घर के अन्दर आकर अलमारी के अन्दर रखे सोने व चाँदी के जेवरात व 20000 रूपए नगद चुरा कर ले गया। जेवरात में 4 सोने की अंगूठी, चार जोडी चांदी की पायलें, आर्टिफीशियल ज्वेलरी करीब 5000 रूपए चोरी हो गये। पीडिता ने आस-पास पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। चोरी का खुलासा कर चोरों को पकड़ऩे के लिए पीडिता ने कोतवाली तालबेहट पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मंाग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!