उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मजदूरी के पैसे मांगने पर शराब दुकानदार ने युवक की पिटाई, चार दिन बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस 

 

ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम रायपुर में स्थित देशी शराब दुकानदार द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मजदूर के साथ मारपीट की गई। चार दिन पहले हुई मारपीट का वीडियो शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच में जुट गई।

ग्राम रायपुर निवासी कल्यान सिंह पुत्र फेरन गांव में मजदूरी का काम करता है, 15 अपै्रल को शाम को गांव में खुली देशी शराब की दुकानदार द्वारा उसे सफाई के लिए बुलाया गया। जब कल्यान ने सफाई आदि कर दी और रात आठ बजे जब उससे पैसा मांंंगा, तो दुकानदार द्वारा अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर कल्यान की गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस मारपीट का वहां मौजूद किसी ने वीडियो बना लिया, शनिवार की देर शाम वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर कल्यान सिंह ने बताया कि दुकानदार द्वारा की गई मारपीट के बाद वह थाना जखौरा गया हुआ था। लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मंाग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!