उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
जमीनी विवाद में मारपीट, पांच घायल, दो गंभीर
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम चकोरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया है।
देवेंद्र यादव की तहरीर के अनुसार, रविवार सुबह बाड़े की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ, जिस पर विपक्षी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




