उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
किराये के कमरे में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम सुनवाहा निवासी 17 वर्षीय किशोरी खुशबू अहिरवार ने कस्बा महरौनी में किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है, जब उसका छोटा भाई विशाल छत पर गया हुआ था और वह कमरे में अकेली थी। लौटने पर भाई ने उसे फंदे पर लटका देखा और शोर मचाया। आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




