उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

खेत की रखवाली करने गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

 

ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरा कला में खेत की रखवाली करने गए एक 42 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरा कला निवासी रामकुमार कुर्मी पुत्र कड़ोरे, उम्र करीब 42 वर्ष, शुक्रवार को अपने खेत की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते उनकी मौत हो गई। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजन खेत पर पहुंचे, जहां रामकुमार मृत अवस्था में पड़े मिले।

 

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!