उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, बड़ा हादसा टला

 

 

ललितपुर। जनपद के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर शनिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया के पास गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर तेज गति से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया के पास सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली तालबेहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!