उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर के असऊपुरा में आंधी से तीन मकान क्षतिग्रस्त

कई टीन शेड उड़े, पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की ललितपुर जिले के तालबेहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत असऊपुरा में शुक्रवार देर रात तेज आंधी और बारिश के कारण एक विशाल पेड़ गिर गया। इस घटना में तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई घरों के टीन शेड उड़ गए।क्षतिग्रस्त मकानों के मालिक बेजनाथ पुत्र रामदीन, सुनील पुत्र काशीराम और दीपक पुत्र रविंद्र पाल हैं। ये सभी असऊपुरा गांव के निवासी हैं। तेज हवाओं और आंधी-तूफान से हुए इस नुकसान के कारण पीड़ितों का गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है। ये तीनों परिवार खेती-किसानी करके अपना जीवन यापन करते हैं।

 

ग्राम पंचायत प्रधान संजय राजा बुंदेला ने शनिवार शाम करीब 4 बजे इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!