थ्रेसर में फंसा अधेड़ का हाथः मड़ावरा में गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, इलाज जारी
ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ौली खुर्द में सोमवार शाम मूंग की फसल की थ्रेसिंग करते समय एक 55 वर्षीय व्यक्ति का हाथ थ्रेसर में फंस गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गढ़ौली खुर्द निवासी सोबरन सिंह (55) अपनी मूंग की फसल की थ्रेसिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ का पंजा थ्रेसर में फंस गया। उन्होंने किसी तरह अपना हाथ बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनका पंजा बुरी तरह कट चुका था। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घायल सोबरन सिंह को तुरंत मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया।




