उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बीच रास्ते में रोककर युवक ने महिला को पीटा, चेहरे पर आये चोट के निशान, सीसीटीवी में घटना हुई कैद, महिला ने दर्ज कराई FIR

 

टीकमगढ़। शहर में पाश इलाके में पुष्पा स्कूल के सामने गली के अंदर बीच रास्ते में रोक कर एक युवक ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक मारपीट करते दिखाई दे रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया फराह कुरैशी निवासी जेल के सामने टीकमगढ़, 10 मई की सुबह करीब अपने काम से डॉ. विनोद गुप्ता की गली में गई थीं। जैसे ही वह गली में पहुंची स्कूटी खड़ी कर रही थीं, तभी अब्दुल सत्तार वहां पहुंच गया और आपसी समझौता करने का दबाव बनाने लगे।

महिला द्वारा मना करने पर आरोपी पति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने हाथ-घूंसे से मारपीट कर दी। जिससे महिला को आंख और कंधे के पास चोटें आईं। इस दौरान मौजूद लोगो ने बीच-बचाव किया। घटना के बाद आरोपी जाते समय धमकी देकर गया कि यदि उसने थाने में रिपोर्ट की तो उसे जान से खत्म कर देंगे। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इस घटना की जानकारी महिला ने कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

फरियादिया फराह कुरैशी ने बताया कि आरोपी अब्दुल सत्तार लंबे समय से मारपीट करता आ रहा है। पूर्व में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। इसके बाद पति से अलग रहने लगी। आरोपी पति केस को वापस लेने के लिए बार-बार प्रताड़ित कर रहा। ऐसे में घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। फरियादिया ने पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग की है। कहा है कि अगर मुझे और मेरी बेटी को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार अब्दुल सत्तार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!