माताटीला तिराहे पर दो बाइक भिड़ीं, दो गंभीर घायलः
तालबेहट से घायलों को मेडिकल कॉलेज किया रेफर, एक चालक मौके से फरार ललितपुर जिले के तालबेहट स्थित माताटीला तिराहे के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) तालबेहट पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान नदलाल (64), पुत्र भागीरथ, निवासी खांदी मजरा टेकरी, और नीतेश (22), पुत्र जमुना प्रसाद, निवासी चौबयाना तालबेहट के रूप में हुई है। बताया गया है कि टक्कर के बाद दूसरी मोटरसाइकिल का चालक मौके से फरार हो गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर नितिन बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक चालक तेज गति से आ रहे थे, जिसके कारण यह टक्कर हुई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।




