उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
टायर पंक्चर होने से पिक अप पलटी, चालक हुआ घायल
ललितपुर । कोतवाली सदर अंतर्गत गोविंद सागर बांध के पूंछा के पास गुरुवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब तेज गति से भाग रही पिक अप का पहिया पंक्चर होने से पलट गई। जिससे पिक अप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
लोगों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर एक पिक अप तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान पिक अप का पिछला पहिया अचानक बस्ट हो गया जिससे पिक अप पलट।जाने से चालक घायल हो गया।




