उत्तर प्रदेश
खाली ढाबे में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 1130 रुपये बरामद
ललितपुर। पूराकलां थाना पुलिस ने तिवारी बाग तिराहे के पास एक खाली ढाबे में जुआ खेलते चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1130 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए। उपनिरीक्षक राजनारायण सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपेश केवट, मोहित रजक, संजीव खंगार और मनमोहन के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।




