उत्तर प्रदेश
बाजार गई 22 वर्षीय युवती लापता, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। बार थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा डांग से बाजार गई 22 वर्षीय युवती लापता हो गई। परिजनों ने कोरवास निवासी एक युवक पर शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में तीन अन्य लोगों पर सहयोग करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 और 61(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। घटना तीन नवंबर की है। परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे घर लौटने पर युवती गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में परिजनों को युवक द्वारा उसे अपने साथ ले जाने की जानकारी मिली।



