उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

शोकाकुल परिवारों से मिले भाजपा नेता, की आर्थिक मदद

 

महरौनी क्षेत्र में कालपी की भीषण सड़क दुर्घटना में अपनों को खो चुके शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर समाजसेवी निखिल तिवारी ने संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को कुल डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

निखिल तिवारी ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक हँसता-खेलता परिवार पलभर में उजड़ जाना बेहद दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और हर किसी की आंखें नम हैं। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से हर संभव सहायता की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!