उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर में गर्मी का कहर: मटकों से टपकते पानी के नीचे मिली युवक को राहत की नींद,तस्वीरें कैमरे में हुई कैद
भीषण गर्मी के इस दौर में एक तस्वीर सामने आई है जो इस मौसम की क्रूरता और आम आदमी की मजबूरी दोनों को एक साथ बयां कर रही है। शहर के मेडिकल कॉलेज के सामने लगे एक प्याऊ पर मिट्टी के मटकों के स्टैंड के नीचे एक युवक गहरी नींद में सोता कैमरे में कैद हुआ है । स्टैंड पर रखे दर्जनों मटकों से पानी टपक रहा था। वही पानी युवक के चेहरे और शरीर पर गिरकर उसे राहत दे रही था । न पंखा, न कूलर, सिर्फ मटकों की छांव और टपकते पानी ने उसे चैन की नींद दे दी। यह दृश्य देखने वालों के चेहरे पर मुस्कान दे रहा था




