उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मड़ावरा में युवक पर बाट से हमलाः गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

ललितपुर के मड़ावरा में युवक पर बाट से हमलाः गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, भाई ने बताया आरोपी घात लगाए था ललितपुर के मड़ावरा कस्बे में रविवार सुबह एक युवक पर 5 किलोग्राम के बाट से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम सौरई निवासी 32 वर्षीय पंकज साहू रविवार सुबह अपने दोस्त अंकित जैन के साथ मड़ावरा में गेहूं पिसवाने आए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने पहले पंकज को लात मारकर गिराया और फिर वजन करने वाले 5 किलोग्राम के बाट से उसके सिर पर वार कर दिया।

 

हमले में पंकज खून से लथपथ हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पंकज के दोस्त अंकित और अन्य लोगों ने उन्हें तुरंत मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

 

वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ललितपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घायल पंकज के छोटे भाई नीलेश ने बताया कि आरोपी सुबह से ही उनके घर के आसपास घूम रहा था और मौका पाकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, हमले के पीछे का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। मड़ावरा के प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!